लाइव न्यूज़ :

"मैंने सीएम आवास छोड़ा है, लेकिन मेरा संकल्प अभी भी मजबूत है", सियासी संकट के बीच बोले सीएम उद्धव ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2022 17:54 IST

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी ने पहले जिन विद्रोहों का सामना किया है, उनके बावजूद वह दो बार सत्ता में आई। सीएम ने कहा, मैंने मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' को छोड़ा है, लेकिन मेरा संकल्प अभी भी मजबूत है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- शिवसेना पहले भी कर चुकी है ऐसी परिस्थिति का सामनाबागी नेता को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- मैंने शिंदे के लिए सब कुछ किया

मुंबई: सियासी संकट का सामना कर रहे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया। साथ ही इस मीटिंग में शिवसेना के अध्यक्ष ने कहा, कि पार्टी ने पहले जिन विद्रोहों का सामना किया है, उनके बावजूद वह दो बार सत्ता में आई। सीएम ने कहा, मैंने मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' को छोड़ा है, लेकिन मेरा संकल्प अभी भी मजबूत है।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए सीएम ठाकरे ने अपनी सेहत के बारे में भी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने कहा, मेरी गर्दन और सिर में दर्द था, मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा था, मैं अपनी आँखें नहीं खोल सका लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। शिवाजी महाराज हार गए लेकिन लोग हमेशा उनके साथ थे।

बागी नेता एकनाथ शिंदे का नाम लेते हुए शिवसेना के अध्यक्ष ने कहा, एकनाथ शिंदे के बेटे शिवसेना के सांसद हैं, मैंने उनके लिए सब कुछ किया। मेरे पास जो विभाग था वह शिंदे को दिया गया था। लेकिन वह मुझ पर कई आरोप लगा रहे हैं। मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सब कुछ किया। 

वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता सचिन अहीर ने कहा कि सीएम के भाषण के बाद पार्टी के सभी पदाधिकारियों में एक नई ऊर्जा है। विधायक भले ही यहां न हों लेकिन पार्टी बरकरार है। पार्टी का पूरा आधार है और इसी भावना के साथ हम लड़ेंगे।

उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वर्तमान परिस्थिति को लेकर कहा कि हम शिव सैनिक हैं और हम लड़ेंगे और जीतेंगे। वे (विद्रोही विधायक) जो कर रहे हैं वह कानूनी नहीं है और राजनीतिक रूप से भी संभव नहीं है। शिवसेना के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पहले के समय की तरह, विद्रोही फिर सफल नहीं होंगे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप