लाइव न्यूज़ :

मैंने कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा के लिए ‘नेताजी’ को आमंत्रित किया था: स्वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:19 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 'श्रद्धांजलि सभा' ​​के लिए आमंत्रित किया था। सिंह ने यहां कहा, "मैं यहां श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित करने के लिए कल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी से मिला था। मैंने बसपा प्रमुख मायावती जी से भी बात की थी और उन्होंने सतीश चंद्र मिश्रा को भेजा।" उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई सभा में करीब 40 छोटे दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 20-25 ने कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य की राजधानी में सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव शामिल नहीं हुए।स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यहां यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी और कहा था कि इस दौरान उन्होंने सपा नेता का हालचाल जाना। मुलाक़ात के बाद सिंह ने ट्विटर पर यादव के साथ अपनी मुलाक़ात की एक तस्वीर साझा की थी। सिंह ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय मुलायम सिंह जी 'नेताजी' से उनके आवास पर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद भी लिया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।" सिंह ने पिछले हफ्ते कल्याण सिंह के निधन के बाद मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि अखिलेश दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आवास से माल एवेन्यू तक मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर सके। उन्होंने एक ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा था, "क्या मुस्लिम वोट बैंक के प्यार ने उन्हें (अखिलेश यादव को) पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया है?" हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए सपा ने कहा था कि जब कल्याण सिंह को भाजपा से निकाला गया था तो "समाजवादी" ही थे जो सिंह के साथ खड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो