लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहचानने से किया इनकार, पूछा- कौन है वह?

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2022 18:42 IST

जब पत्रकारों ने सीएम सरमा से गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से कहा, "मुझे नहीं पता। वह कौन है?"

Open in App
ठळक मुद्देमुझे नहीं पता वह कौन हैं? पत्रकारों के सवाल का दिया जवाबकहा- जब मैं उन्हें नहीं जानता तो प्रतिशोध की राजनीति कौन करेगा?"

दिसपुर:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गिरफ्तार कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी को पहचाने से ही इनकार कर दिया है। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी के बारे में पूछे जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को जानने से इनकर कर दिया। बता दें कि कांग्रेस विधायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक ट्वीट के सिलसिले में असम पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार किया है और आज उन्हें गुवाहाटी लाया गया।

दरअसल, जब पत्रकारों ने सीएम सरमा से गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से कहा, "मुझे नहीं पता। वह कौन है?" मुख्यमंत्री ने उन पत्रकारों से पूछा जिन्होंने उनसे मेवानी की गिरफ्तारी पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। सीएम ने कहा, "मुझे मामले की बारीकियों की जानकारी नहीं है, जब मैं उन्हें नहीं जानता तो प्रतिशोध की राजनीति कौन करेगा?"

साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया, जिसने आरोपों के खिलाफ मेवानी का बचाव करने में मदद करने के लिए कानूनी सहायता का सहारा लिया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस शासित राज्यों में पर्याप्त सबूत होंगे जहां चीजों (उनके ट्वीट) को गंभीरता से लिया गया है।" कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी में 'साजिश' का दावा किया है।

असम कांग्रेस इकाई के प्रमुख भूपेन बोरा ने दावा किया कि उनपर FIR की कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसके आधार पर मेवानी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा मेवानी 'हमेशा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मुखर रहे हैं।' वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिवक्ता और महासचिव कंकन दास ने बताया कि हम उनकी जमानत याचिका दायर कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही बाहर होंगे।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माजिग्नेश मेवानीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos