लाइव न्यूज़ :

पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, बनेगा भी या नहीं: राजनाथ

By भाषा | Updated: July 6, 2019 20:35 IST

उन्होंने कहा,‘.... कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं कह नहीं सकते। अभी तक कांग्रेस को अपने अध्यक्ष की तलाश है कि अध्यक्ष कौन बनेगा। यह स्थिति है।’ सिंह ने कहा कि दुनिया ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बल्कि वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवाद का सफाया करना तो हमारी सरकार का संकल्प है हम इस काम को करेंगे ही।हमने वहां की पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। यह जो काम किया हमने भारत के चरित्र के अनुरूप ही किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के मामले में चुटकी लेते हुए शनिवार को यहां कहा कि ‘पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है, कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं।’

इसके साथ ही भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए यहां आए राजनाथ सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम में कहा, ‘जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके हम लोगों ने अपनी सांगठनिक गतिविधियां भी प्रारंभ कर दी हैं... हमने तो अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं लेकिन जहां तक कांग्रेस का सवाल है ... पता ही नहीं है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है।’

उन्होंने कहा,‘.... कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं कह नहीं सकते। अभी तक कांग्रेस को अपने अध्यक्ष की तलाश है कि अध्यक्ष कौन बनेगा। यह स्थिति है।’ सिंह ने कहा कि दुनिया ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बल्कि वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।

राजनाथ ने कहा, ‘प्राचीन इतिहास को उठाकर देख लें कि दुनिया के किसी देश पर हमने आक्रमण नहीं किया है और दुनिया के किसी देश की एक ईंच जमीन पर हमने कभी कब्जा नहीं किया है यह है भारत का चरित्र।’ उन्होंने कहा, ‘हमने दुनिया के किसी देश की संप्रभुता पर प्रश्न चिन्ह लगाने की कोशिश नहीं की।

आतंकवाद का सफाया करना तो हमारी सरकार का संकल्प है हम इस काम को करेंगे ही।’ भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हमारे सैनिक वहां गए तो पूरी सावधानी बरती कि आतंकवादी ठिकानों और वहां प्रशिक्षण ले रहे आतंकवादियों का सफाया हो ... लेकिन पाकिस्तान की सेना पर कोई आक्रमण इन लोगों ने नहीं किया।

हमने वहां की पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। यह जो काम किया हमने भारत के चरित्र के अनुरूप ही किया।’ लोकसभा चुनावों में भाजपा व राजग को मिले भारी बहुमत का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि, ‘इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी न तो हमारी चाल बदली है न ही चरित्र बदला है।’

इस अवसर पर पार्टी के सांसद राज्यवर्धन राठौड़, रामचरण बोहरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया व उपनेता राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के विधायक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

टॅग्स :राजस्थानराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर