लाइव न्यूज़ :

उमा भारती का BJP पर तंज, कहा-हम भगवान राम नहीं हैं, जो दलितों के साथ भोजन करेंगे तो पवित्र हो जाएंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2018 10:14 IST

मंत्री उमा भारती ने मंच से घोषणा की कि वह इस समरसता भोज में भोजन नहीं करने वाली। उमा भारती का यह बयान उन बीजेपी नेताओं पर कटाक्ष माना जा रहा है।

Open in App

भोपाल, 2 मईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऊपर दलितों के यहां भोजन करने को लेकर तंज कसा है। दरअसल, केद्रीय मंत्री मंगलवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर के नौगांव के ददरी गांव में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने दलितों के यहां भोजन करने को लेकर तीखी टिप्पणी की और सीधे भगवान राम से जोड़ दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा 'हम भगवान राम नहीं हैं कि दलितों के साथ भोजन करेंगे तो पवित्र हो जाएंगे। जब दलित हमारे घर आकर साथ बैठकर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे। दलित को जब हम अपने घर में अपने हाथों से खाना परोसूंगी तब मेरा घर धन्य हो जाएगा।'

खबरों के अनुसार, मंत्री उमा भारती ने मंच से घोषणा की कि वह इस समरसता भोज में भोजन नहीं करने वाली। उमा भारती का यह बयान उन बीजेपी नेताओं पर कटाक्ष माना जा रहा है, जिन्होंने दलितों के घर जाकर भोजन किया था और एक नई राजनीति को खड़ा किया। 

बताया जा रहा है कि इस सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम के आयोजकों ने लोगों से कह रखा था कि उमा भारती सब के साथ बैठ कर भोजन करेंगी, लेकिन उन्होंने भोजन न कर एक नई परिभाषा का इजाद कर दिया, जिससे दलित समाज के लोगों को निराशा हाथ लगी है। उनका कहना था कि उमा भारती भोजन करने की बजाए वहां से बहाना बनाकर निकल गई हैं। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित समुदाय को अपनी बीजेपी की ओर आकर्षित करने के लिए पार्टी के नेताओं को दलित बहुल इलाकों में जाने जाकर और वहां रात गुजारने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीजेपी के दिग्गज नेता दलितों के घर गए बल्कि वहां भोजन किया, जिसपर जमकर राजनीति हुई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो