लाइव न्यूज़ :

लोकसभाः नाथूराम गोडसे वाले बयान पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी, कहा- मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 12:54 IST

लोकसभा में कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने प्रज्ञा द्वारा नाथूरामद गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान का मुद्दा उठाया था। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे को उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि राष्ट्रपित महात्मा गांधी खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से हम सभी को ठेस पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिए बयान से बवाल खड़ा हो गया। प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में माफी मांगी है और कहा है कि हम राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिए बयान से बवाल खड़ा हो गया, जिसके बाद शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में माफी मांगी है और कहा है कि हम राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करते हैं।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा सदन में बयान देने के बाद लोकसभा में विपक्षी नेताओं द्वारा हंगामा किया गया। विपक्षी नेताओं ने महात्मा गांधी के जयकारे लगाए।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सदन के एक सदस्य ने मुझे 'आतंकवादी' बताया। यह मेरी गरिमा पर हमला है। अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि न केवल यह राष्ट्र बल्कि दुनिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करती है। हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यदि हम करते हैं, तो यह दुनिया के सामने गलत संदेश जाएगा। इसलिए मैंने कहा कि टिप्पणी रिकॉर्ड में नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सदन इस लोकसभा में या बाहर महात्मा गांधी की हत्या के मामले को महिमामंडित करने की अनुमति नहीं देता है। कल रक्षा मंत्री ने सरकार के समर्थन पर स्पष्टीकरण दिया। सांसद पज्ञा ठाकुर ने भी माफी मांगी है। इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने प्रज्ञा द्वारा नाथूरामद गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान का मुद्दा उठाया था। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे को उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि राष्ट्रपित महात्मा गांधी खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से हम सभी को ठेस पहुंची है, खासतौर पर आपको। आप सदन के संरक्षक हैं। इस तरह की टिप्पणी से आसन की मर्यादा भी आहत होती है। समझा जाता है कि कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन भाजपा सांसद के विवादास्पद बयान को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव पेश करेगी।  

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब