लाइव न्यूज़ :

मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं : तमन्ना भाटिया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि वह आदर्श वेब उपभोक्ता (दर्शक)नहीं हैं क्योंकि ‘वह लंबे समय तक ध्यान नहीं दे पातीं’ जबकि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

इस समय भाटिया तमिल क्राइम थ्रिलर ‘नवंबर स्टोरी’ की पटकथा में व्यस्त हैं। यह सात कड़ी का धारावाहिक है जिसने उनका ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी से पहले मेरे पास वेब शो की कई पटकथाएं थी क्योंकि मेरी ऑनलाइन मंच की संभावनाओं का इस्तेमाल करने में रुचि थी लेकिन मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं क्योंकि मैं बहुत ही कम ध्यान दे पाती हूं।

उन्होंने मुंबई से टेलीफोन पर बताया, ‘‘अगर मैं वेबसीरीज देखती हूं तो 15 मिनट में बंद कर देती हूं या पूरी देख लेती हूं। यह मेरे काम में भी मदद करता है क्योंकि किसी के देखने से पहले यह एक दर्शक के रूप में मेरा ध्यान भी आकर्षित कराता है।’’

गौरतबल है कि डिजनी-हॉटस्टार वीआईपी शो में 31 वर्षीय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अनुराधा नामक हैकर का किरदार निभा रही हैं।

भाटिया कई तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई