लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने खुद को बताया भाग्यशाली मुख्यमंत्री, कहा- कभी नहीं छोडूंगा  'हिंदुत्व' की विचारधारा, फड़नवीस से रहेगी अच्छी दोस्ती 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 1, 2019 14:00 IST

21 अक्टूबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा 105 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे नीत 'शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस' गठबंधन की 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' सरकार ने राज्य विधानसभा में अपना विश्वासमत हासिल कर चुकी है। रविवार (एक दिसंबर) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की विधानसभा में खुद को एक भाग्यशाली मुख्यमंत्री बताया है।

उद्धव ठाकरे नीत 'शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस' गठबंधन की 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' सरकार ने राज्य विधानसभा में अपना विश्वासमत हासिल कर चुकी है। इस बीच रविवार (एक दिसंबर) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की विधानसभा में खुद को एक भाग्यशाली मुख्यमंत्री बताया है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं एक भाग्यशाली मुख्यमंत्री हूं क्योंकि जो लोग मेरे विरोध में थे वे अब मेरे साथ हैं और जो पहले मेरे सपोर्ट में थे अब विपक्ष में हैं। मैं यहां अपनी किस्मत और लोगों के आशीर्वाद की वजह से हूं। मैंने कभी किसी को नहीं बताया कि मैं यहां आऊंगा, लेकिन मैं आ गया।'

उन्होंने कहा, 'मैंने देवेंद्र फड़नवीस से बहुत सी चीजें सीखी हैं और मैं हमेशा उनसे दोस्ती रखूंगा। मैं अभी भी 'हिंदुत्व' की विचारधारा के साथ हूं और इसे कभी नहीं छोड़ूंगा। पिछले 5 वर्षों में मैंने कभी भी सरकार को धोखा नहीं दिया है।'

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फड़नवीस से कहा, 'मैं आपको को 'विपक्षी नेता' नहीं कहूंगा बल्कि एक 'जिम्मेदार नेता' कहूंगा। अगर आप हमारे लिए अच्छे होते तो यह सब (भाजपा-शिवसेना में फूट) नहीं होता।' आपको बता दें कि 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' गठबंधन ने बीते दिन शनिवार को विश्वासमत हासिल किया। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले बीजेपी अपने 105 विधायकों के साथ वाकआउट कर गई थी। पार्टी ने कहा था कि मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराये जाने के गैर कानूनी तरीके और जिस तरीके से सदन का सत्र बुलाया गया, उसके खिलाफ यह बहिष्कार किया गया। कुल 169 विधायकों ने विश्वासमत के समर्थन में वोट डाला था। 

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा 105 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?