लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर: मारे गये आरोपी की गर्भवती पत्नी ने कहा, 'जहां मेरे पति को मार दिया, वहीं मुझे भी गोली मार दो'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 07:48 IST

चेन्ना केशवुलु की मां ने कहा, 'उन्हें हमें कुछ समय देना चाहिए था। हमें बताया गया कि गिरफ्तारी के 14 दिन बाद हम उनसे मिल पाएंगे। यह केवल आठवां दिन था।'

Open in App
ठळक मुद्देगैंगरेप और हत्या के आरोपियों के परिवार वाले एनकाउंटर की खबर सुनकर स्तब्धपरिवार वालों ने कहा- '14 दिन बाद मिलने की बात कही गई थी, लेकिन आठ दिन में ही मार दिया गया'

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की गैंगरेप-हत्या के मामले में चारों आरोपियों के एनकांउटर की खबर सुनकर उनके परिवार वालों को गहरा झटका लगा है।

“मुझे उस स्थान पर ले चलो जहाँ मेरे पति को मार दिया गया और वहीं पर मुझे भी गोली मार दो। केवल एक साल पहले हमारी शादी हुई थी, अब मैं उसके बिना नहीं रहना चाहती हूं।' यह शब्द मृत आरोपी चेन्ना केशवुलु (20) की गर्भवती पत्नी रेनुका की है। रेनुका ने मीडिया के सामने रोते हुए यह सब कहा है। चेन्ना केशवुलु हैदराबाद गैंगरेप मामले के उन चार अभियुक्तों में से एक था, जिसे शुक्रवार को मुठभेड़ में हैदराबाद पुलिस ने ढेर कर दिया था।

चेन्ना केशवुलु की मां ने कहा, 'उन्हें हमें कुछ समय देना चाहिए था। हमें बताया गया कि गिरफ्तारी के 14 दिन बाद हम उनसे मिल पाएंगे। यह केवल आठवां दिन था। अगर ऊपर से किसी ने उन्हें मारने के आदेश दिए थे, तो वे हमें सूचित कर सकते थे। हम मरने से पहले उनसे मिल सकते थे। आप उन्हें जेल में रख सकते थे, उन्हें कुत्ते का खाना खिला सकते थे, क्या आपको उन्हें मारना था?'

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 'हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की गैंगरेप-हत्या के चार आरोपियों के परिवार वालों को मुठभेड़ की खबर से झटका लगा है। मुख्य अभियुक्त मोहम्मद आरिफ (26) की माँ मोलनबी बेसुध थी। उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपना बेटा खो दिया है। आप मुझसे क्या सुनना चाहते हैं?' इसके अलावा उन्होंने मीडिया से पूछा कि आप मेरे पक्ष को जानने कब आए जब मैंने अपना बेटा खो दिया है।

उन्होंने कहा, 'गाँव के लोग क्या कहेंगे?' हम बहुत गरीब हैं। हम दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हम अपने पुत्र का भाग्य भगवान पर छोड़ देते हैं। उसने अपने बेटे के दोस्तों को भी श्राप दिया है।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसएनकाउंटररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर