लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में लैंडिग कर रहे जजीरा एयरवेज के विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 150 यात्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 13:15 IST

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान के उतरने के तुरंत बाद हवाई यातायात नियंत्रण और वहां तैनात कुछ कर्मचारियों ने उसमें ‘मामूली आग’ देखी और जे9-608 कुवैत-हैदराबाद उड़ान के पायलट को इसकी सूचना दी जिसने तत्काल दोनों इंजनों को बंद कर दिया।

Open in App

हैदराबाद, 03 अगस्तःहैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार देर रात करीब 150 यात्रियों को लेकर उतर रहे, जजीरा एयरवेज के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई। बीती रात करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान के उतरने के तुरंत बाद हवाई यातायात नियंत्रण और वहां तैनात कुछ कर्मचारियों ने उसमें ‘मामूली आग’ देखी और जे9-608 कुवैत-हैदराबाद उड़ान के पायलट को इसकी सूचना दी जिसने तत्काल दोनों इंजनों को बंद कर दिया।सूत्रों ने बताया, ‘‘यह घटना बीती देर रात डेढ़ बजे हुई। दाहिने इंजन में मामूली आग लगी थी और कुछ ही समय में इस पर काबू पा लिया गया। हालांकि, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।’’ 

उन्होंने बताया कि सभी यात्री नीचे उतर गये हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जजीरा एयरलाइन के अधिकारियों की टिप्पणी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

आपको बता दें, पिछले दिनों मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें एक चार्टर्ड प्लेन एक बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। बिल्डिंग पर प्लने के गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ था और आग का लग गई थी। इस 12 सीट वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उसमें सवार दो पायलट और दो रखरखाव इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी और हादसे की जांच की जा रही है।(भाषा इनपुट के साथ)देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :विमान दुर्घटनाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर