लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मामलाः देश भर में गुस्सा, लोगों ने कहाः चारों को फांसी दो, सख्त हो कानून

By भाषा | Updated: December 2, 2019 18:05 IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने बागलिंगमपल्ली से इंदिरा पार्क तक रैली निकाली और कहा कि आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपशु चिकित्सक बलात्कार हत्या मामला: तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन जारी।छात्रों, वकीलों और अन्य ने रैलियां निकालीं और मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को मौत की सजा दिये जाने की मांग की।

युवती से बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को शहर और तेलंगाना के अन्य भागों में प्रदर्शन जारी रहा।

छात्रों, वकीलों और अन्य ने रैलियां निकालीं और मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को मौत की सजा दिये जाने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने बागलिंगमपल्ली से इंदिरा पार्क तक रैली निकाली और कहा कि आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए।

तेलंगाना अधिवक्ता संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के बैनर तले वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और यहां उच्च न्यायालय के निकट मोमबत्ती जलाकर अपना रोष प्रकट किया। आरोपियों को मौत की सजा दिये जाने की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्कूली छात्रों और विभिन्न छात्र समूहों तथा अन्य ने भी विरोध प्रदर्शन किये।

गौरतलब है कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली एक महिला का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवंबर को एक पुल के नीचे मिला था। इससे एक दिन पहले वह लापता हो गई थी। इस मामले में 20 से 24 साल की उम्र के चार लोगों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :हैदराबादरेपमोदी सरकारकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना