लाइव न्यूज़ :

खाली पड़ी खदान में पति-पत्नी ने छलांग लगायी, पति की मौत, पत्नी गंभीर

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:41 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड) सात अक्तूबर पाकुड़ में एक दंपत्ति ने एक खाली पड़ी पत्थर की खदान में कथित रूप से आत्महत्या करने के इरादे से बृहस्पतिवार को छलांग लगा दी, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गयी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पाकुड़ के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में हुई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बाहिरग्राम के एक युवा दंपत्ति ने रामनगर स्थित लगभग सौ फीट गहरी पत्थर की खदान में छलांग लगा दी, जिससे पप्पू रिखियासन(22) की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी पोद्दो कर्मकार(20) गंभीर रूप से घायल हो गई।

मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। पप्पू के परिजन इस शादी से नाखुश थे और इसी वजह से घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, घर में रोज होने वाले झगड़ों से परेशान युवा दंपत्ति ने आत्महत्या करने की नीयत से खदान में छलांग लगा दी।

अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो