लाइव न्यूज़ :

जामिया के सैकड़ों छात्रों ने किया कुलपति नजमा अख्तर का घेराव, पुलिस के खिलाफ FIR की मांग

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:14 IST

छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तारीखों को नए सिरे से निर्धारित करने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। छात्र मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कार्यालय परिसर में दाखिल हो गए और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देकुलपति अख्तर ने छात्रों को समझाने की कोशिश की और कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की गई।कुलपति ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष भी उठाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने सोमवार को कुलपति नजमा अख्तर के कार्यालय का घेराव किया और पिछले महीने परिसर में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

इसके अलावा छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तारीखों को नए सिरे से निर्धारित करने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। छात्र मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कार्यालय परिसर में दाखिल हो गए और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।

कुलपति अख्तर ने छात्रों को समझाने की कोशिश की और कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की गई लेकिन अब तक यह पंजीकृत नहीं हुई है। कुलपति ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष भी उठाया और इस पर कानूनी राय भी मांगी है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। नाराज छात्रों ने दावा किया कि हिंसा के बाद उन्हे छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया गया, जिससे कुलपति ने इनकार किया। सईद फहाद नामक छात्र ने कहा कि प्राथमिकी उन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई जो प्रदर्शन के दौरान अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई को रेखांकित करते हुए कहा कि असली गुनाहगार अभी भी बाहर हैं। अभियंत्रिकी के छात्र आदिल ने कहा कि पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को प्रदर्शनकारियों ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नजदीक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद चार सार्वजनिक बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी थी। इस दौरान छात्रों, पुलिस और अग्निशमन दल के सदस्यों सहित कुल 60 लाख लोग घायल हुए थे। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीमोदी सरकारकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब