लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रेड्डी ने कहा-शॉल या फूलों का गुच्छा नहीं, बल्कि नोटबुक लाएं जिन्हें गरीब छात्रों को वितरित किया जा सके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 12:45 IST

शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद 17वीं लोकसभा के लिए मराठी में शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने महाराष्ट्र की 48 में से 18 सीट जीती थी। शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने 23 सीट जीती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में 17 में से चार सीटें जीती हैं। रेड्डी तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष रहे हैं।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 303 सीटें और एनडीए को 353 सीटें मिली थीं।

तेलंगाना की सिकंदराबाद संसदीय सीट से भाजपा के नवनिवार्चित सांसद जी किशन रेड्डी ने उन्हें बधाई देने आ रहे लोगों से कहा है कि वह उनके लिए शॉल या फूलों का गुच्छा नहीं, बल्कि नोटबुक लाएं जिन्हें गरीब छात्रों को वितरित किया जा सके।

तेलंगाना में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रेड्डी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नोटबुक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उपयोगी रहेगी इसलिए उन्हें चुनाव में जीत के लिए बधाई देने आ रहे लोग शॉल या फूलों का गुच्छा देने के बजाय उन्हें नोटबुक ही दें। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में 17 में से चार सीटें जीती हैं। रेड्डी तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 303 सीटें और एनडीए को 353 सीटें मिली थीं। 

शिवसेना के सांसद मराठी में शपथ लेंगे

शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद 17वीं लोकसभा के लिए मराठी में शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने महाराष्ट्र की 48 में से 18 सीट जीती थी। शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने 23 सीट जीती हैं।

कल्याण से शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार रात कहा, “सांसदों ने शपथ लेने के लिए अपनी पसंद की भाषा चुनी है। हम मराठी भाषा एवं अपनी मातृभूमि पर गर्व करते हैं और तो और शिवसेना का उदय ही मराठी भाषा को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए हुआ था। इसलिए हमारे सारे सांसद मराठी में शपथ लेंगे।”

भाजपा नीत राजग अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है जो इस साल अक्टूबर में होने हैं। शिवसेना राजग की पुरानी घटक है। 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए