लाइव न्यूज़ :

स्कूलों कॉलेजों के खुलने पर सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश तैयार कर रहा है एचआरडी मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 1, 2020 20:37 IST

स्कूल कॉलेजों के खुलने के बाद सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सुरक्षा दिशानिर्देश तैयार किया जा रहा है। नयी व्यवस्था, अलग अलग कक्षाएं, भोजनालय एवं पुस्तकालय के लिये अलग नियम के साथ हॉस्टल एवं कैंटिन की नई व्यवस्थाएं शामिल हो सकती है ।

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों और कालेजों के खुलने पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा दिशानिर्देश तैयार कर रहा हैनयी व्यवस्था, अलग अलग कक्षाएं, भोजनालय एवं पुस्तकालय के लिये अलग नियम के साथ हॉस्टल एवं कैंटिन की नई व्यवस्थाएं शामिल हो सकती है।

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों और कालेजों के खुलने पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा दिशानिर्देश तैयार कर रहा है जिसमें बैठक की नयी व्यवस्था, अलग अलग कक्षाएं, भोजनालय एवं पुस्तकालय के लिये अलग नियम के साथ हॉस्टल एवं कैंटिन की नई व्यवस्थाएं शामिल हो सकती है । देश में कोरोना वायरस के कारण 16 मार्च से ही विश्वविद्यालय एवं स्कूल बंद हैं। सरकार ने कोविड-19 से मुकाबला करने के उपायों के तहत देशभर में कक्षाएं बंद करने की घोषणा की थी।

इसके बाद 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई जिसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है । मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, जब भी स्कूल और कालेज खुलेंगे तब उपयुक्त ढंग से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा क्योंकि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छात्रों के लिये सर्वोपरि है। इस संबंध में स्कूलों के लिये दिशानिर्देश मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा विश्वविद्यालयों के लिये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तैयार कर रहा है।

यूजीसी ने पहले ही सिफारिश की है कि नया शैक्षणिक सत्र सितंबर से शुरू हो सकता है और पहले से दाखिल छात्रों के लिये यह अगस्त से शुरू हो सकता है। स्कूल भी आभासी माध्यमों से पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं । मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन दिशानिर्देशों में एक सूची को शामिल किया जायेगा और छात्रों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सुझाव भी होंगे। उन्होंने बताया कि हालांकि कुछ इलाकों में कोविड-19 की स्थिति को भी ध्यान में रखा जायेगा और संस्थानों को लचीले ढंग से दिशा निर्देशों को अपनाना होगा ।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री पहले भी कई बार कह चुके हैं कि छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने बताया, ‘‘ दिशानिर्देश तैयार किये जा रहे हैं और इन्हें राज्यों के साथ साझा किया जायेगा ताकि स्कूल एवं कालेज खुलने पर वे इसके अनुरूप तैयारी कर सके । जिलों को दिशानिर्देश लागू करने का दायित्व दिया जायेगा और परिसर में कुछ स्थानों को सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के अनुरूप बनाया जायेगा । ’ मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले सप्ताह राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में सुरक्षा दिशा निर्देशों के मुद्दे पर चर्चा की थी ।

स्कूलों के लिये सुबह एक स्थान पर जमा होना और मैदान में खेल गतिविधियों को स्थगित रखने के साथ स्कूल बसों के नियम के अलावा शौचालय, कैफिटेरिया के लिये क्या करें और क्या न करें संबंधी निर्देश और पूरे भवन को नियमित तौर पर साफ करने जैसे कदम दिशानिर्देश का हिस्सा हो सकते हैं । मास्क स्कूल पोशाक का हिस्सा होगा ।

कई आईआईटी भी छात्रों के लिये सामाजिक दूरी बनाये रखने का खाका तैयार करने में जुटे हैं जिसमें आगंतुकों के प्रवेश पर रोक, पालियों में कक्षा आयोजित करने के साथ प्रयोगशाला उपयोग का समय निर्धारित करना आदि शामिल है । यूजीसी की सिफारिशों के अनुसार, सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन जुलाई से आयोजित की जा सकती है ।

प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने में भी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना होगा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जोर दिया है कि 10वीं एवं 12वीं की 29 विषयों की लंबित बोर्ड परीक्षा आयोजित की जायेगी लेकिन अभी तक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है । 

टॅग्स :दिल्लीमानव संसाधन विकास मंत्रालयकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?