लाइव न्यूज़ :

Howdy Modi: ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मिल पीएम मोदी ने कहा- आप लोगों ने बहुत सहा है, मिलकर हम नया कश्मीर बनाएंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 22, 2019 18:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान कश्मीरी पंडितों के समूह ने पीएम मोदी को अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान को हटाने को लेकर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' रोड शो से पहले कश्मीरी पंडितों के समूह से खास मुलाकात की है।पीएम मोदी अमेरिका के हफ्तेभर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंच साझा करने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 सितंबर) को अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान कश्मीरी पंडितों के समूह ने पीएम मोदी को अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान को हटाने को लेकर बधाई दी। मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से वीडियो भी ट्वीट किया है।

34 सेकेंड के वीडियो में पीएम मोदी कश्मीरी पंडितों के समूह से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने कश्मीरी पंडितों के समूह से कहा, ''आप लोगो ने बहुत सहा है, हम मिलकर नया कश्मीर बनाएंगे।''

बता दें कि पीएम मोदी हफ्तेभर की अमेरिकी यात्रा पर हैं। रविवार को ह्यूस्ट में 'हाउडी मोदी' के नाम से उनका रोड शो है। ह्यूस्टन अमेरिका के टेक्सास में पड़ता है। टेक्सास में भारतीय अमेरिकियों की बड़ी आबादी रहती है। पीएम मोदी भारतीय अमेरिकियों के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और उनके वहां पहुंचने पर जोरदार जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

ह्यूटन में जगह-जगह पीएम मोदी के स्वागत में सजावट हुई है और बैनर और बोर्ड लगाए गए हैं।

भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने के कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो रहे हैं। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील