लाइव न्यूज़ :

यूसुफ खान कैसे दिलीप कुमार बने

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई अभिनेता दिलीप कुमार के जीवन से जुड़े अनेक रोचक किस्से हैं और उनके बचपन के नाम यूसुफ खान से नये नाम तक के सफर की भी ऐसी ही अलग एक कहानी है।

वह जन्मे तो मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में थे लेकिन उस समय बॉम्बे टॉकीज की प्रमुख रहीं देविका रानी को उनका यह नाम पसंद नहीं था। यूसुफ खान ने अभिनेता के रूप में बॉम्बे टॉकीज के साथ काम शुरू किया था। देविका रानी ने उन्हें नया नाम दिलीप कुमार सुझाया जो उन्हें फिल्मों में अभिनेता की रोमांटिक छवि के अनुकूल लगा।

दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘वजूद और परछाईं’ में नाम बदलने के बाबत पूरा किस्सा लिखा है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘एक सुबह, जब मैं स्टूडियो पहुंचा तो मुझे संदेश दिया गया कि देविका रानी मुझसे दफ्तर में मिलना चाहती हैं। मुझे हैरानी हुई कि क्या काम हो सकता है। मुझे यह तो भरोसा था कि वह कोई नाराजगी जाहिर करने के लिए नहीं बुला रही होंगी क्योंकि वह हमेशा खुश रहती थीं।’’

दिलीप साहब के मुताबिक वह देविका रानी के दफ्तर में पहुंचे तो वह अपनी डेस्क पर बैठी थीं। वह गर्मजोशी के साथ मुस्कराईं और उन्हें बैठने के लिए कहा। देविका रानी ने इधर-उधर की बातें कीं और अचानक से कहने लगीं, ‘‘यूसुफ, मैं तुम्हें जल्द ही अभिनेता के रूप में सिनेमा के पर्दे पर उतारने की सोच रही हूं और मुझे लगता है कि तुम फिल्मों के लिए कोई अलग नाम अपना लो।’’

देविका रानी ने उनसे कहा कि इस नाम से उनकी पहचान बनेगी और लोग उनसे जुड़ सकेंगे। उन्होंने पूछा कि दिलीप कुमार नाम कैसा रहेगा जो उनके दिमाग में सोचते-सोचते अचानक से आया था।

दिलीप कुमार ने लिखा, ‘‘मैं एक पल के लिए अवाक रह गया। मैं नयी पहचान के लिए तैयार नहीं था। मैंने कहा कि नाम अच्छा है, लेकिन क्या वाकई जरूरी है। वह मुस्कराईं और मुझसे कहा कि ऐसा करना जरूरी है।’’

बाकी तो इतिहास है । इसके बाद उन्होंने 1944 में अपनी पहली फिल्म ‘‘ज्वार भाटा’’ से सुनहरे परर्दे पर आगाज किया और इस तरह यूसुफ खान दिलीप कुमार नाम से मशहूर हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर