लाइव न्यूज़ :

कैसे ओडिशा के बालासोर में कुछ ही मिनटों में टकराईं 3 ट्रेनें, हादसे के बाद का ड्रोन वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2023 13:24 IST

पीएम मोदी भी आज ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं। वह बालासोर में घटनास्थल का दौरा करेंगे। इसके बाद उन अस्पतालों का दौरा भी करेंगे जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्री भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबालासोर रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 261 हो गई है।650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बालासोरः अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बालासोर रेल हादसे में 261 लोगों की मृत्यु हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि अन्य 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान पूरा हो गया है। 

आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को सात बजे के आसपास हुआ यह हादसा हुआ। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है।  3 ट्रेनों के टकराने वाली जगह पर नुकसान को दिखाता एक ड्रोन वीडियो सामने आया है। वहीं ट्रेन हादसे के बाद फंसे लोगों के बोगियों से बाहर निकलने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बचाव दल और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए बोगियों के ऊपर चढ़ते दिखाई दिए।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?