लाइव न्यूज़ :

असम के कछार जिले में आंधी-तूफान से मकान गिरा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:53 IST

Open in App

सिलचर (असम), एक अप्रैल असम के कछार जिले में भारी बारिश के साथ आए आंधी-तूफान में एक मकान के गिरने से 35 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गत रात भारी बारिश के साथ आए आंधी तूफान से सोनाई पुलिस थाने के अंतर्गत तिलाग्राम में एक मकान ढह गया जिसकी चपेट में आकर आयशा बेगम, उनकी दो महीने की बेटी खुशी बेगम और आठ साल के बेटे अमीन लश्कर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल भी हुए हैं जिन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय विधायक एवं मौजूदा विधानसभा के उपाध्यक्ष अमीनुल हक लश्कर घटनास्थल पर गए। उन्होंने उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे