लाइव न्यूज़ :

राजौरी में लगातार बारिश से ढहा मकान, 2 लोगों की मौत; कश्‍मीर की लाइफ लाइन राजमार्ग बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 3, 2025 11:25 IST

Jammu-Kashmir: अधिकारियों का कहना है कि नए मार्ग से यात्रा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी और भूस्खलन-प्रवण रामबन और बनिहाल जैसे हिस्सों को बाईपास किया जा सकेगा, जो मार्ग पर सबसे बड़ी बाधाएं हैं।

Open in App

Jammu-Kashmir: राजौरी जिले के कांगड़ी गांव में बुधवार को लगातार बारिश के कारण मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह कांगड़ी गांव में भारी बारिश के बाद एक कच्चा मकान ढह गया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनकी पहचान सोनिया (23) और सीता देवी (50) पत्नी रतन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। इस बीच, कालीधार में भूस्खलन के बाद अधिकारियों ने जम्मू-पुंछ मार्ग को बंद कर दिया है।

प्रशासन और अन्‍य एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बावजूद कश्‍मीर की लाइफ लाइन जम्‍मू श्रीनगर राजमार्ग साल में औसतन डेढ़ महीने बंद रहता है, जिससे कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से एकमात्र संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और निवासियों को बार-बार आर्थिक और सामाजिक संकटों का सामना करना पड़ता है।

300 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर पिछले छह दिनों से जारी नाकेबंदी, और उसके बाद मंगलवार को समरोली और बनिहाल के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने के बाद यातायात के फिर से निलंबन ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण राजमार्ग की कमजोरी को उजागर किया है। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश और जम्मू क्षेत्र में और भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण एहतियात के तौर पर इसे बंद किया गया है।

यातायात पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात वर्षों में यह राजमार्ग कुल मिलाकर 284 दिनों के लिए बंद रहा है। वर्ष 2019 में, कश्मीर 54 दिनों के लिए कटा रहा, जो हाल के इतिहास में सबसे खराब था, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 47 दिनों का था।

वर्ष 2022 में 41 दिन यातायात बाधित रहा, जबकि 2021 में 23 दिन। वर्ष 2023 में, राजमार्ग 58 दिनों तक बंद रहा, जबकि इस वर्ष सितंबर तक, यातायात पहले ही साढ़े 20 दिनों के लिए निलंबित हो चुका है। और भी पहले, 2018 में, राजमार्ग 41 दिनों तक अवरुद्ध रहा था। कुल मिलाकर, इसका मतलब है कि कश्मीर हर साल औसतन लगभग 45 दिन या डेढ़ महीने के लिए देश के बाकी हिस्सों से कटा रहता है।

यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि हर साल, यह राजमार्ग हमारे जीवन के कई हफ़्ते निगल जाता है। एक ऐसे क्षेत्र के लिए जो लगभग पूरी तरह से इस सड़क से आपूर्ति पर निर्भर है, यह नुकसान अथाह है।जम्मू-कश्मीर लॉजिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर की राजमार्ग पर निर्भरता और भी अधिक स्पष्ट है क्योंकि घाटी अपनी लगभग 70 प्रतिशत खाद्य आवश्यकताओं को बाहरी आपूर्ति से पूरा करती है।

अनाज, खाद्य तेल, दालें, मुर्गी, मटन और बड़ी मात्रा में सब्जियां इसी राजमार्ग से ट्रकों द्वारा लाई जाती हैं, जिससे आत्मनिर्भरता की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है। लंबे समय तक व्यवधान का सीधा असर किल्लत, बढ़ती कीमतों और घबराहट में खरीदारी पर पड़ता है। यही कारण है कि इसका असर पूरे कश्मीर में दिखाई दे रहा है।

कश्मीर में खपत होने वाली लगभग सभी वस्तुएं - पेट्रोल और दवाओं से लेकर मुर्गी और सब्जियां तक - इसी सड़क से आती हैं। लंबे समय तक बंद रहने के दौरान, ईंधन स्टेशन खाली हो जाते हैं, कीमतें बढ़ जाती हैं और खराब होने वाला सामान फंसे हुए ट्रकों में सड़ जाता है।

ऐसे में फल व्यापारी बशीर अहमद कहते थे कि पिछले हफ़्ते ही, सेब और सब्ज़ियों से भरे 70 से ज़्यादा ट्रक राजमार्ग पर फँस गए थे। जब तक वे बाज़ार पहुँचे, तब तक उपज मुरझा गई थी या सड़ गई थी। करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। ट्रांसपोर्टरों के लिए भी स्थिति उतनी ही गंभीर है।

परिवहन विभाग के गुलाम रसूल के बकौल, जब ट्रक कई दिनों तक फंसे रहते हैं, तो ड्राइवर बिना भोजन, शौचालय या चिकित्सा सहायता के सड़क किनारे सोने को मजबूर हो जाते हैं। पशुपालकों के मामले में, मृत्यु दर आम बात है। ये अमानवीय स्थितियाँ हैं। 

रोचक बात यह है कि अधिकारी राजमार्ग को चार लेन का बनाने को दीर्घकालिक समाधान बता रहे हैं। इस परियोजना का काम, जो 2011 में पांच साल की समय सीमा के साथ शुरू हुआ था, बार-बार देरी का सामना कर रहा है, लेकिन अब इसे 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि नए मार्ग से यात्रा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी और भूस्खलन-प्रवण रामबन और बनिहाल जैसे हिस्सों को बाईपास किया जा सकेगा, जो मार्ग पर सबसे बड़ी बाधाएं हैं।

हालांकि कश्मीर के लिए आंशिक रेलवे लिंक ने वैकल्पिक संपर्क की कुछ उम्मीद जगाई है। लेकिन यह व्यवस्था अभी भी सुचारू नहीं है, क्योंकि यात्रियों को जम्मू या दिल्ली जाने के लिए कठुआ में ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे राजमार्ग बाधित होने पर इसकी उपयोगिता सीमित हो जाती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर