लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-3 मिशन से कुछ घंटे पहले श्रीहरिकोटा बनेगा एक और अनोखे 'लॉन्च' का गवाह, पहली बार होगा ऐसा

By भाषा | Updated: July 11, 2023 13:13 IST

बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 अगले हफ्ते लॉन्च होगा। हालांकि, इस लॉन्चिंग से पहले एक और खास 'लॉन्च' कार्यक्रम श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ पर होगा।

Open in App

तिरुवनंतपुरम: भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन के लिए चंद्रयान-3 के अगले सप्ताह रवाना होने से कुछ घंटे पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ एक अनोखे ‘लॉन्च’ का गवाह बनेगा। यह किसी रॉकेट का प्रक्षेपण (लॉन्च) नहीं, बल्कि एक किताब का विमोचन (लॉन्च) होगा। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन किताब 'प्रिज्म: द एन्सेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ का एसडीएससी-एसएचएआर पर विमोचन किया जाएगा।

यह किताब विज्ञान संबंधित लेखों का संग्रह है। एसडीएससी-एसएचएआर पर ही 13 जुलाई को एलवीएम-III से चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता एवं लेखक विनोद मनकारा इसके लेखक हैं। किताब 'प्रिज्म: द एन्सेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ पहली किताब है, जिसका विमोचन ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ से किया जाएगा।

मनकारा ने भारत के ऐतिहासिक मंगल कक्षीय मिशन ‘‘मंगलयान’’ पर, संस्कृत में, विज्ञान आधारित वृत्तचित्र ‘‘यानम’’ बनाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ 12 जुलाई को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक एस. उन्नीकृष्णन नायर को यह पुस्तक सौंपकर इसका विमोचन करेंगे। कुल 167 पन्नों की इस किताब की प्रस्तावना सोमनाथ ने खुद लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि यह ‘‘विज्ञान के चमत्कारों’’ से भरपूर है।

सोमनाथ ने कहा कि पुस्तक में 50 लेख हैं और उनमें विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों को गहराई से बयां किया गया है। उनके अनुसार, यह किताब विज्ञान के सौंदर्य और काव्यात्मक पहलुओं की खोज है। इसरो के प्रमुख ने कहा, ‘‘ किताब में अंतरिक्ष और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अलावा ऐसे कई अन्य विषयों को काव्यात्मक ढंग से बयां किया गया है। जिस बात ने मुझे सबसे अधिक आकर्षित किया, वह है इसकी प्रस्तुति तथा इसकी सुंदर भाषा। ’’

सोमनाथ ने कहा कि यह पुस्तक आम लोगों को विज्ञान के साथ संबंध विकसित करने और इसकी सुंदरता को गहराई से महसूस करने में मदद करेगी। कई बार राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीत चुके मनकारा ने छह फिल्में और 685 वृत्तचित्र बनाए हैं।

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील