लाइव न्यूज़ :

बिहार में लू लगने से 57 लोगों की मौत, पटना में 19 जून तक सभी स्कूल बंद

By भाषा | Updated: June 16, 2019 18:48 IST

मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है । मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया है । बिहार में लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है । सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है । आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि प्रदेश में लू लगने से अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 30, गया में 20 और नवादा में 07 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है । मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया है । पटना शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में 19 जून तक के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी कुमार रवि ने शनिवार को दिया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए जाने पर हीट वेव घोषित किया जाता है। बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस, 41.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग पूर्वानुमान में पटना, गया और भागलपुर जिलों में रविवार को भी भीषण गर्मी रहेगी जबकि पूर्णिया जिले में बारिश अथवा गरज या धूल के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 22-23 जून तक आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :बिहारपटनागया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर