लाइव न्यूज़ :

असम में नाव डूबने का वीडियो आया सामने, ब्रह्मपुत्र नदी में तैरते-भागते नजर आए लोग

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 9, 2021 12:32 IST

ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव टकराने से उस समय भगदड़ मच गई , जब उसपर सवार लोग नदी में कूदकर भागने लगे । हालांकि अभी तक सारे लोगों का पता नहीं चल सका है ।

Open in App
ठळक मुद्देनाव के डूबते ही नदी में जान बचाने के लिए भागे लोगदो नाव में 100 लोग थे सवार, टकराने से यात्रियों में मची हलचल फिलहाल 82 लोगों को बचाया जा चुका है और एक की जान जा चुकी है

गुवाहाटी :  असम में बुधवार को सामने आई एक भीषण त्रासदी में 100 से अधिक लोगों को ले जा रही दो नावें ब्रह्मपुत्र नदी में टकरा गईं, जिससे कई लापता हो गए । निमती घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि किसी तरह लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरते-भागते नजर आ रहे हैं और नाव तेजी से नीचे डूबती नजर आ रही है । 

ऐसे ही एक वीडियो असम के जोरहाट से सामने आया है, जहां  लोगों को एक नाव के डेक से भागते हुए देखा जा सकता है । दरअसल इस वीडियो में पहली नाव दूसरी नाव से टकराते हुए दिखाई दे रही है । हालांकि, जैसे ही लोग सुरक्षित भागने की कोशिश करते हैं तो नाव धीरे-धीरे दूसरी तरफ झुकना शुरू कर देती है । वीडियो में नाव तेजी से झुकती हुई दिखाई दे रही है और सवार यात्री डेक पर रुकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नाव के नीचे जाने के कारण वे फिसल जाते हैं ।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 82 लोग इस त्रासदी से बचने में सफल रहे हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है । यह दुर्घटना तब हुई जब निमाती घाट से माजुली जा रही 'मा कमला' नाम की एक निजी नाव द्वीप से आ रही नौका 'त्रिपकाई' से टकरा गई ।

अधिकारियों ने बताया कि डूबने के बाद नाव करीब 1.5 किमी दूर बहकर ब्रह्मपुत्र नदी में जाकर फंस गई थी ।  “नाव  उल्ट जाने के कारण किसी का भी उसमें घुसना संभव नहीं था । अधिकारियों ने कहा कि जब हम नाव को उल्टा कर सकेंगे , तब हमें पता चल सकेगा कि कोई उसमें फंसा हुआ तो नहीं है । 

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य अग्निशमन सेवा की टीमें अभी भी असम में निमाती घाट के पास लापता लोगों को बचाने के अभियान में लगी हुई हैं । भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना भी बचाव अभियान में शामिल होगी । इस वीडियो के माध्यम से हम असम में मचाई तबाही को आसानी से देख सकते हैं ।  

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान