लाइव न्यूज़ :

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2019 08:43 IST

इस घटना में गंभीर रूप से घायल वेदपाल और रियाज को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के चलते रात एक से दो बजे तक एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बनी रही। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 132 के पास बृहस्पतिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि बीती रात को ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ आ रहा एक ट्रक सेक्टर 132 के पास खराब हो गया।

ट्रक के चालक रियाज, हेल्पर मोहम्मद अरशद तथा मिस्त्री वेदपाल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके उसे ठीक करने लगे। इसी बीच ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे एक अन्य ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक के केबिन को काटकर उसमें फंसे चालक नरेश को बाहर निकाला गया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल वेदपाल और रियाज को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य घायल नरेश और मोहम्मद अरशद को नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस घटना के चलते रात एक से दो बजे तक एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बनी रही। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार