लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:37 IST

Open in App

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को आवेदन दाखिल कर उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाया और अभी तक उनसे वह बात कर रही हैं। इसके बाद, दोनों पक्षों के वकीलों को भी मजिस्ट्रेट ने कक्ष में बुलाया। इससे पहले, पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’ गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया। अदालत में तलवार का पक्ष संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीझूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

बॉलीवुड चुस्कीहनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

बॉलीवुड चुस्कीमैंने 28 लाख में महाराष्ट्र से कार नंबर खरीदा था, हनी सिंह ने कहा- बीमार पड़ने के बाद सभी कार बेच दी

बॉलीवुड चुस्कीट्रक की चपेट में आने के बाद गायक अल्फाज की हालत नाजुक, ICU में हैं सिंगर, हनी सिंह ने लोगों से की ये अपील

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो