लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने रोकी पाकिस्तान में जन्मे आस्ट्रेलियाई व्यक्ति की गोवा यात्रा

By भाषा | Updated: January 2, 2020 15:32 IST

मोंटीरो के पूर्वज गोवा के रहने वाले हैं। डिसूजा ने कहा, ‘‘हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्को को भारत की उसकी यात्रा के लिए सुरक्षा संबंधी अनुमति अभी नहीं दी है। मंत्रालय राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बहुत सचेत रहता है।’’ अधिकारी ने बताया कि मार्को का तीन अक्टूबर 1998 को कराची में जन्म हुआ था और वह बाद में अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया था। अब उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘नो गोवा’ कार्यक्रम का आयोजन गोवा समुदाय के वे युवा करते हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ हो और जो विदेशी नागरिक हों।‘नो गोवा’ कार्यक्रम का आयोजन गोवा समुदाय के वे युवा करते हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ हो और जो विदेशी नागरिक हों

पाकिस्तान में जन्मे आस्ट्रेलिया के नागरिक की गोवा की यात्रा केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा संबंधी अनुमति नहीं मिलने के कारण रोक दी गई। एनआरआई मामलों के राज्य आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनआरआई मामलों के निदेशक एंटनी डिसूजा ने बताया कि पाकिस्तान में जन्मे मार्को मोंटीरो (21) उन आठ छात्रों में शामिल हैं जिन्हें आयोग द्वारा आयोजित 12वें ‘नो गोवा’ कार्यक्रम में भाग लेना था।

मोंटीरो के पूर्वज गोवा के रहने वाले हैं। डिसूजा ने कहा, ‘‘हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्को को भारत की उसकी यात्रा के लिए सुरक्षा संबंधी अनुमति अभी नहीं दी है। मंत्रालय राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बहुत सचेत रहता है।’’ अधिकारी ने बताया कि मार्को का तीन अक्टूबर 1998 को कराची में जन्म हुआ था और वह बाद में अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया था। अब उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।

‘नो गोवा’ कार्यक्रम का आयोजन गोवा समुदाय के वे युवा करते हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ हो और जो विदेशी नागरिक हों लेकिन जिनके माता-पिता या पूर्वज गोवा मूल के हों। डिसूजा ने बताया कि मार्को के दादा जोस मोंटीरो का जन्म पणजी के तालीगांव में 13 मार्च 1885 को हुआ था और उनका निधन 1921 में हुआ।

टॅग्स :पाकिस्तानगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह