लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का 3 दिवसीय J&K दौरा आज से, तैनात किए गए स्नाइपर्स, ड्रोन और शार्पशूटर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2021 08:00 IST

अमित शाह का यह गृहमंत्री रहते हुए पहला दौरा है। साथ ही धारा 370 हटने के बाद भी यहां गृहमंत्री पहलीबार जा रहे हैं। गृह मंत्री शनिवार की सुबह 10 बजे श्रीनगर लैंड करेंगे। वे यहां राजभवन-गुपकर रोड पर, ठहरेंगे। वहां के 20 किमी के दायरे में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री का आज से तीन दिवसीय दौरा होगा शुरूसुरक्षा एंजेसिंयों ने घाटी को छावनी में किया तब्दील

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे के लिए आज जम्मू कश्मीर में रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा में स्नाइपर्स, ड्रोन और शार्पशूटर्स को तैनात किया गया है। जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई गई है। सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा एंजेसिंयों ने घाटी को छावनी में तब्दील कर दिया है। 

बतौर गृहमंत्री J&K का पहला दौरा

अमित शाह का यह गृहमंत्री रहते हुए पहला दौरा है। साथ ही धारा 370 हटने के बाद भी यहां गृहमंत्री पहलीबार जा रहे हैं। गृह मंत्री शनिवार की सुबह 10 बजे श्रीनगर लैंड करेंगे। वे यहां राजभवन-गुपकर रोड पर, ठहरेंगे। वहां के 20 किमी के दायरे में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। 

अपने इस दौरे में करेंगे ये काम

सबसे पहले शाह यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हाल के दिनों में आतंकवादियों के द्वारा आम नागरिकों, गैर कश्मीरियों की टारगेटेड किलिंग की जा रही हैं। हालांकि सुरक्षाबलों के द्वारा भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसके बाद शाह जम्मू कश्मीर के युवा क्लब के मेंबर्स के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वे कश्मीर और दुबई के शाहरजाह के बीच चलने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट का उद्घाटन भी करेंगे।

कश्मीर में डर का माहौल

वहीं टारगेटेड किलिंग के बाद जम्मू और कश्मीर का माहौल एक बार फिर से बिगड़ गया है। हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या राज्य के हालात फिर से 90 के दशक जैसे हो रहे हैं? यहां गैर कश्मीरी और अल्पसंख्यक लोगों का पलायन एक बार फिर से शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टॅग्स :अमित शाहगृह मंत्रालयJ&K Policeजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर