लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह दो सितंबर को कर्नाटक का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:59 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के दावणगेरे और हुबली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर में हुबली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वह मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई के साथ हेलिकॉप्टर से दावणगेरे में जिला मुख्यालय जाएंगे। दावणगेरे में वह ‘गांधी भवन’ का उद्घाटन करेंगे और कोंडाज्जी बासप्पा संग्रहालय जाएंगे तथा वहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बाद में वह दावणगेरे जिले के हरिहर तालुक के कोंडाज्जी में एक पुलिस पब्लिक स्कूल और दावणगेरे में जीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएमआईटी) के केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हुबली लौटेंगे, जहां वह केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की सबसे बड़ी बेटी अर्पिता व के. एस ऋषिकेश के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"