लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री के NPR बयान पर कानून संशोधन की मांग, जानें संसद में अमित शाह ने क्या कहा 

By संतोष ठाकुर | Updated: March 20, 2020 08:20 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनपीआर पर संसद में एक बयान दिया था, जिसे लेकर सीएए—एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने वाले एलायंस अगेंस्ट ने कानून में बदलाव की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार यह स्पष्ट रूप से जनता को बताए कि एनपीआर के लिए जानकारी देना पूर्णता वैकल्पिक है। बयान में जनगणना से एनपीआर को अलग करने की भी मांग की गई है।

नई दिल्ली: सीएए—एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने वाले एलायंस अगेंस्ट सीएए—एनआरसी—एनपीआर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी भी नागरिक के नाम के आगे एनपीआर में डी या संदिग्ध नहीं लिखा जाएगा, का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार को अब नागरिकता कानून में संशोधन कर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को वैधानिकता देना चाहिए। इसके साथ ही इस संगठन ने इससे संबंधित कई नियमों में बदलाव की भी मांग की है।

योंगेंद्र यादव और अन्य कुछ नेताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सरकार यह स्पष्ट रूप से जनता को बताए कि एनपीआर के लिए जानकारी देना पूर्णता वैकल्पिक है। इसके लिए किसी कागज की मांग नहीं की जाएगी। इसके अलावा इससे नागरिकों की पहचान का कार्य नहीं किया जाएगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से संसद में दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने किसी भी नागरिक के नाम के आगे डी नहीं लिखने की बात की थी, का स्वागत करते हुए इस बयान में कहा गया है कि सरकार को चाहिए कि वह इसके लिए कानूनी नियम भी बनाए। बयान में जनगणना से एनपीआर को अलग करने की भी मांग की गई है। 

टॅग्स :अमित शाहनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरसंसदकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?