लाइव न्यूज़ :

Punjab: केजरीवाल पर लगे आरोपों की होगी जांच, सीएम चन्नी के पत्र का अमित शाह ने दिया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2022 21:14 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कुमार के आरोप पर प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से आम आदमी पार्टी के संबंधों की जांच कराने की माग की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह ने सीएम चन्नी को दिया आश्वासन कहा - मैं स्वयं इस मामले को गहराई से दिखवाउंगा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास के आरोपों ने पंजाब में चुनावी माहौल और भी गर्म कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कुमार के आरोप पर प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से आम आदमी पार्टी के कनेक्शन की जांच की माग की थी। 

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखा है। इस पत्र में शान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले को विस्तार से देखा जाए। 

सीएम चन्नी को शाह ने पत्र में लिखा, ''...आपके पत्र के अनुसार, एक राजनैतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी एवं प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की एकता एवं अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है कि सत्ता पाने क लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं। इस विषय पर मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश की एकता एवं अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है और मैं स्वयं इस मामले को गहराई से दिखवाउंगा।''

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खालिस्तान का विवाद उस समय जुड़ा जब कवि कुमार विश्वास ने एक वीडियो में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री। 

टॅग्स :अमित शाहCharanjit Singh Channiअरविंद केजरीवालकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर