लाइव न्यूज़ :

होली के रंग में पड़ा भंग : हुड़दंगियों ने घर में घुसकर की बुजुर्ग महिला की हत्या

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:27 IST

Open in App

इटावा (उत्तर प्रदेश), 29 मार्च जिले में सोमवार को होली के रंग में भंग की वारदात में हुड़दंग कर रहे लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की पीट—पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार ने यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मेवाती टोला मुहल्ले में होली के दिन पूर्वाह्न करीब 10 बजे राकेश माथुर के घर के सामने शराब के नशे में धुत हुड़दंग कर रहे लोगों को मना करने पर हुड़दंगियों ने घर में घुस कर ईंट—पत्थर और डंडे लेकर धावा बोल दिया और मुन्नी देवी (60) की पीट—पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश करने पर दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक लड़के को हुडदंगियों ने मारपीट कर के घायल कर दिया।

एक अन्य घटना में जिले के इकदिल कस्बे के मुख्य चौराहे पर नशे में धुत शराबी ने होली के दिन फिल्मी अंदाज में तेज गति से लहराते हुए टैक्टर दौड़ाया, जिससे सड़क किनारे चल रहे आधा दर्जन राहगीर घायल हो गए।

बाद में शराबी युवक को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग