लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल के शीर्ष कमांडर की मौत

By भाषा | Updated: January 16, 2020 02:58 IST

जम्मू क्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जिले के गोंडाना इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुयी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि डोडा के गट्टा बेल्ट का निवासी वानी नवंबर 2018 में एक भाजपा नेता और उनके भाई की सनसनीखेज हत्या में ओसामा के साथ शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया। हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी चार हत्याओं और हथियार छीनने की दो घटनाओं में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी चार हत्याओं और हथियार छीनने की दो घटनाओं में शामिल था।

इसके अलावा वह चिनाब घाटी क्षेत्र में फिर से आतंकवाद को जीवित करने का प्रयास कर रहा था। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जनवरी के पहले 15 दिन बहुत ही घटना प्रधान रहे और इस दौरान आतंकवादियों के खिलाफ कश्मीर में तीन और जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में एक प्रभावी ऑपरेशन किए गए।

इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का एक खूंखार आतंकवादी हारून अब्बास वानी मारा गया। जम्मू क्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जिले के गोंडाना इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुयी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि डोडा के गट्टा बेल्ट का निवासी वानी नवंबर 2018 में एक भाजपा नेता और उनके भाई की सनसनीखेज हत्या में ओसामा के साथ शामिल था।

वह पिछले साल जनवरी में आरएसएस के एक पदाधिकारी और उनके पीएसओ की हत्या के अलावा किश्तवाड़ जिले में 2019 में हथियार छीनने की दो घटनाओं में भी शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी।

इससे पहले डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य हारून वानी मारा गया, जो ए ++ श्रेणी का आतंकवादी था। उन्होंने कहा कि एक अन्य आतंकवादी बर्फीले क्षेत्रों की ओर भाग गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

कुमार ने कहा कि एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 73 कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड और एक रेडियो सेट बरामद किए गए हैं। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि संयुक्त टीमों ने कल रात तलाशी अभियान शुरू किया था और बुधवार सुबह आठ बजे वे वांछित आतंकवादी को मार गिराने में सफल रहे। हारून हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर था।

अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर गुलाम अब्बास वानी का पुत्र हारून पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब एक एके-47 राइफल के साथ उसकी तस्वीर सितंबर 2018 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और वह प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था। हारून डोडा के गुलाम अब्बास वानी के आठ बच्चों में से एक था। अधिकारियों के अनुसार वानी के सभी बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।

हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने से पहले हारून ने कटरा विश्वविद्यालय से एमबीए पूरा किया और एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसके रिश्तेदारों के अनुसार, वह एक होनहार छात्र था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर