लाइव न्यूज़ :

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:54 IST

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में इमाम साहिब के बाटपोरा-नरवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में इमाम साहिब के बाटपोरा-नरवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।

इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। उसके साथ ही हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपियां के समीर सेह के रूप में की गई है जो प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।

सेह सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और आम नागरिकों की हत्या संबंधी कई आतंकवादी आपराधिक मामलों में शामिल था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब