लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: हिजबुल कमांडर निसार खांडे को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, मुठभेड़ में 3 जवान और एक नागरिक भी जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 4, 2022 15:46 IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलाबारी में आतंकी निसार खांडे मारा गया है, जो अक्तूबर 2018 से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर निसार खांडे मारा गया कश्मीर पुलिस के मुताबिक खांडे अक्तूबर 2018 से घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था मुठभेड़ स्थल से खांडे के पास से एक एके 47 राइफल, मैगजीन व अन्य हथियार भी मिले हैं

जम्मू: सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के कपरान रिशीपोरा इलाके में रात से जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को मार गिराया है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि खांडे अक्तूबर 2018 से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने सुरक्षाबलों को इस कामयाबी के लिए बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल, उसकी मैगजीन व अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

आईजीपी विजय कुमार ने निसार के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि वेरीनाग इलाके ग्वास गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन जवान तथा स्थानीय नागरिक गुलाम मोहिउद्दीन मलिक घायल हो गए।

सभी को तत्काल श्रीनगर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है कि हिजबुल कमांडर निसार खांडे को मार गिराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमलाकश्मीर मुठभेड़जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर