लाइव न्यूज़ :

ममता के आवास के निकट नहर में खड़े होकर पारा शिक्षकों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:51 IST

Open in App

कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं और मंगलवार को वे प्रदर्शन का एक नया तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट स्थित नहर में खड़े हो गए और नारे लगाने लगे।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अनुबंध पर भर्ती शिक्षकों का एक समूह अपने हाथों में तख्तियां लेकर बनर्जी के आवास के सामने स्थित नहर में खड़ा हो गया। यह बेहद कड़ी सुरक्षा वाला इलाका है।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त सोमेन मित्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं और घटना के बाद सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

पिछले 70 दिन से ज्यादा समय से ये शिक्षक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शहर में धरना दे रहे हैं।

हाल ही में बजट में बनर्जी ने पारा शिक्षकों के वेतन में सालाना तीन फीसदी वेतन वृद्धि की घोषणा की थी लेकिन प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि यह काफी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया