लाइव न्यूज़ :

History 15 March: गुरु हनुमान का जन्म, 15 मार्च 1877 को पहली गेंद डाली गई, जानें इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 06:58 IST

History 15 March: 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

History 15 March: क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है। इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई।

इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगे।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या।

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।

1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।

1919 : हैदरबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।

1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।

1985 : पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।

1988 : आजादी के बाद आठ राजनीतिक दलों ने पहले भारत बंद का आह्वान किया।

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।

2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।

2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ।

2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 107 हुई, करतारपुर साहिब के लिये यात्रा रोकी गई।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटमुझे ज्यादा पैसा नहीं मिलता?, आईपीएल छोड़ क्यों पीएसएल में खेल रहे एडम ज़म्पा?, विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता को क्यों छोड़ा?

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब