लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है, पढ़िए इसका इतिहास

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2020 09:11 IST

Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत 1953 में हुई थी। हिंदी भाषा भारत सहित दुनिया के कई अन्य देशों में भी बोली जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 सितंबर, 1953 से शुरू हुई थी हिंदी दिवस को मनाने की परंपरा14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था, इसलिए इस दिन मनाते हैं हिंदी दिवस

Hindi Diwas 2020: आज हिंदी दिवस है। भारत में ये हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर देश भर के कई स्कूलों, कार्यालयों और अन्य जगहों पर विशेष कार्यक्रम आदि मनाये जाते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना संकट के कारण ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। देश के कई राज्यों में बोले जाने वाली भाषा हिंदी केवल बोलचाल नहीं बल्कि भारत की पहचान के तौर पर भी उभरी है। 

एक अध्ययन के अनुसार देश में करीब 77 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं, दुनिया में भी ये तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। क्या आप जानकते हैं कि आखिर 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं। इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है, आईए हम आपको बताते हैं...

Hindi Diwas: 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं

दरअसल, 1947 में भारत की आजादी के बाद ये प्रश्न सबके मन में उठा कि इस देश की राष्ट्रीय भाषा क्या हो। इसे लेकर कई मतभेद थे। भारत में कई तरह की स्थानीय भाषाएं हैं और इसलिए किसी एक भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देना बेहद मुश्किल था। इसे लेकर संविधान सभा में काफी बहस भी हुई।

आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। इसे राजभाषा का दर्जा दिए जाने पर गैर हिंदी भाषा लोगों ने विरोध किया। बाद में   संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया और फिर वहां से ये परंपरा शुरू हुई जो अभी तक जारी है।

बता दें कि हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है। साथ ही हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है। हिंदी को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने और इसकी पहचान को और व्यापक करने के लक्ष्य के साथ 1975 से ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का भी आयोजन शुरू किया गया।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर