लाइव न्यूज़ :

हिमंता विश्व सरमा: दृढ़संकल्प और कड़ी मेहनत से मिला मुख्यमंत्री पद

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:33 IST

Open in App

(दूर्बा घोषा)

गुवाहाटी, नौ मई असम में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंता विश्व सरमा का मुख्यमंत्री बनना तय है।

सरमा को करीब से जानने वालों की मानें तो सरमा की हमेशा से ही नजर असम के शीर्ष पद पर थी। वह कांग्रेस के दो मुख्यमंत्रियों के साथ वर्षों तक काम करने के दौरान भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित रहे।

कई लोग उन्हें पूर्वोत्तर का सबसे शक्तिशाली नेता मानते हैं। वहीं 52 वर्षीय सरमा के समर्थक भी उनकी क्षमता का समर्थन करते हैं जबकि विरोधी उनकी अति महत्वकांक्षा की आलोचना करते हैं।

सरमा चार बार से विधायक और वर्ष 2001 से ही असम सरकार के मंत्री हैं। उन्हें ऐसा नेता माना जाता है जो सभी विपरीत परिस्थितियों में भी काम करता है। उनकी इस विशेषता का पुरस्कार उनके पूर्व मेंटर- पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई- ने भी दिया और उन्हें ऊंचाई प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

गोगोई द्वारा उनकी महत्वकांक्षा को समझने के बाद मतभेद हुआ और सरमा ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़ दी।

भाजपा ने उन्हें अपने पाले में लाने में देरी नहीं की क्योंकि भगवा पार्टी का मानना था कि वह पूर्वोत्तर में उसकी पकड़ मजबूत करने में मददगार साबित होंगे।

सरमा भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे और पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक रहते पूर्वोत्तर के सभी आठों राज्यों को राजग शासन के अधीन ला दिया।

सरमा ने 1980 के दशक के शुरुआत में राजनीति में उस समय कदम रखा जब असम में विदेशी विरोधी आंदोलन चल रहा था। उस समय उन्होंने आसू नेताओं प्रफुल्ल कुमार महंता और भृगु कुमार फुकान के ‘दूतवाहक’ का काम किया लेकिन वर्ष 2001 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जलुकबाड़ी से चुनौती भी दी।

आसू में अपनी राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दे चुके सरमा पर कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया की नजर पड़ी और वह उन्हें अपने साथ ले आए, तब सरमा गुवाहाटी विश्वविद्यालय में विधि की पढ़ाई कर रहे थे।

पार्टी नियमों से इतर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी सरमा की राजनीतिक कुशलता से प्रभावित हुए और युवा होने के बावजूद उन्हें कृषि, योजना एवं विकास राज्य मंत्री बना दिया। बाद में उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी।

सरमा इसके बाद से सफलता की सीढ़ियां चढते चले गए और गोगोई की आंखों का तारा बन गए। गोगोई जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तब सरमा को उन्होंने कैबिनेट मंत्री बनाया।

वर्ष 2011 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी लेकिन सरमा की रणनीति और प्रबंधन से पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई और गोगोई ने इसका इनाम उन्हें कई विभाग देकर दिया।

हालांकि, सफलता राजनीतिक आशंका भी लेकर आती है और उन्हें गोगोई का उत्तराधिकारी माना जाने लगा।

असम कांग्रेस और सरमा के बीच दरार बढ़ने लगी। कई बार सरमा ने दिल्ली में डेरा डाला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसी मुलाकात के बारे में सरमा ने एक साक्षात्कार में कहा कि गांधी मुद्दे को सुलझाने से अधिक रुचि पालतू कुत्ते को बिस्कुट खिलाने में ले रहे थे।

इसके बाद वर्ष 2015 में उन्होंने कांग्रेस, मंत्रिमंडल और बाद में विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया।

अगस्त 2015 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद सरमा भाजपा में शामिल हुए।

सरमा को इसके बाद भाजपा ने तत्कालीन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सर्वानंद सोनोवाल के साथ असम में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का समन्वयक बनाया और पार्टी वर्ष 2016 में राज्य की सत्ता में आई।

इस जीत का इनाम उन्हें एनईडीए के समन्वयक पद के रूप में मिला। राज्य मंत्रिमंडल में भी उन्हें अहम वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग मिले जिससे वह सोनोवाल सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन को केकेआर ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा, IPL ऑक्शन के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

क्रिकेटIPL Auction 2026: 2 करोड़ में बिके डेविड मिलर, दिल्ली कैपिटल्स में मचाएंगे धमाल, पृथ्वी शॉ, कॉनवे, जेक फ्रेजर और सरफराज खान अनसोल्ड

क्रिकेटIPL 2026 Auction Budgets: केकेआर ₹64 करोड़ के पर्स के साथ होगी हावी, MI के पास सबसे कम ₹2.5 करोड़

पूजा पाठKark Rashifal 2026: कर्क राशिवालों के लिए आय और बचत में लगातार वृद्धि को दिखा रहा है नया साल, जानें सालभर की पूरी भविष्यवाणी

क्रिकेटIPL 2026: अबूधाबी में ऑक्शन से पहले ऐलान, जानिए 2026 में कब से कब तक खेला जाएगा आईपीएल

भारत अधिक खबरें

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

भारतSIR in West Bengal: चुनाव आयोग ने जारी की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 58 लाख से ज्यादा नाम कटे, जानें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका

भारतENG VS AUS Ashes 2025-26: तीसरे मैच में स्टीव स्मिथ कप्तान नहीं, कमिंस संभालेंगे कमान, सीरीज में 2-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया, देखिए प्लेइंग इलेवन

भारतजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत