लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्व सरमा ने केजरीवाल का निमंत्रण स्वीकार किया, कहा- औपचारिक पत्र मिलते ही लंच के लिए आ जाऊंगा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 4, 2023 10:13 IST

असम दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमंता बिस्व सरमा को अपने घर पर चाय और लंच के लिए आमंत्रित किया था। इसका जवाब देते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे केजरीवाल का निमंत्रण स्वीकार है - हिमंता बिस्व सरमाजैसे ही "औपचारिक पत्र" मिलेगा, दिल्ली आ जाऊंगा - हिमंता बिस्व सरमाकेजरीवाल ने हिमंत बिस्व सरमा को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने असम दौरे के दौरान हिमंत बिस्व सरमा को अपने आवास पर एक कप चाय और दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। अब इसका जवाब देते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार है और जैसे ही उन्हें "औपचारिक पत्र" मिलेगा, वह वहां आएंगे।

 हिमंत बिस्व सरमा सोमवार, 4 अप्रैल को गुजरात द्वारका में थे। यहीं पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के असम दौरे से पहले  हिमंता बिस्व सरमा ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर केजरीवाल ने उन पर कुछ उल्टे सीधे आरोप लगाए तो मानहानि के केस के लिए तैयार रहें।

जवाब में तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा था कि असम के लोग बहुत अच्छे हैं। वे अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा को उनसे सीखना चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा,  “मैं हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित करता हूं और मेरे घर पर मेरे साथ चाय और लंच का निमंत्रण देता हूं। मैं उन्हें शहर भी घुमाऊंगा।” 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया था। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आप सरकार ने सात वर्षों में दिल्ली का चेहरा बदल दिया और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी लगभग इतने ही समय के लिए सत्ता में रही है, लेकिन उसने ‘गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं’ किया। केजरीवाल ने यहां एक रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा।

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा चलाये जा रहे निजी स्कूल को लेकर असम के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी एक निजी स्कूल चलाती हैं, आप इस सरकार से सरकारी स्कूलों में सुधार की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?’’

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअरविंद केजरीवालअसमआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"