लाइव न्यूज़ :

'जिहादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है असम', बोले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 4, 2022 14:49 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि असम तेजी से जिहादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिहादी विचारधारा आतंकवादी या उग्रवादी गतिविधियों से अलग और ज्यादा खतरनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने असम को जिहादी गतिविधियों का अड्डा बतायाजिहादी विचारधारा को उग्रवाद से खतरनाक बतायाबंग्लादेश से अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम "जिहादी गतिविधियों" का केंद्र बन गया है, जिसके पांच मॉड्यूल बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अंसारुल इस्लाम से संबंधित छह बांग्लादेशी नागरिकों ने युवाओं को शिक्षित करने के लिए असम में प्रवेश किया था और उनमें से एक को इस साल मार्च में बारपेटा में पहला मॉड्यूल मिलने पर गिरफ्तार किया गया था।" हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "राज्य के बाहर के इमामों द्वारा मुस्लिम युवकों को निजी मदरसों में पढ़ाना चिंताजनक है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "जिहादी गतिविधि आतंकवादी या उग्रवादी गतिविधियों से बहुत अलग है। इसकी शुरुआत कई वर्षों से होती है, इसके बाद इस्लामी कट्टरवाद को बढ़ावा देने में इसकी सक्रिय भागीदारी होती है और अंत में जिहादी विचारधारा विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होती है।"

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि साल 2016-17 में अवैध रूप से राज्य में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों ने कोरोना महामारी के दौरान कई शिविरों का संचालन किया। उन्होंने कहा, "इनमें से केवल एक बांग्लादेशी को अब तक गिरफ्तार किया गया है, मैं लोगों से स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील करता हूं कि राज्य के बाहर से कोई भी मदरसे में शिक्षक या इमाम न बन पाए।"

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से यह बात कह चुके हैं कि असम में कई आतंकी माड्यूल सक्रिय हैं। असम की सीमा बंग्लादेश से जुड़ी हुई है। इसी कारण राज्य में अवैध घुसपैठ का खतरा लगातार बना रहता है। इसी साल मार्च महीने में असम पुलिस ने आतंकी संगठन अल-कायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा (AQIS) से संबद्ध बांग्लादेश के एक महत्वपूर्ण जिहादी संगठन से जुड़े एक बांग्लादेशी नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बांग्लादेश के रहने वाले मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद ढकलियापारा, असम के बारपेटा जिले के खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान, नौशाद अली और तैमूर रहमान खान के रूप में हुई थी।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमAssam Policeबांग्लादेशआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप