हिमाचल प्रदेश दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा

By भाषा | Published: April 26, 2021 08:08 PM2021-04-26T20:08:18+5:302021-04-26T20:08:18+5:30

Himachal Pradesh will supply oxygen to Delhi | हिमाचल प्रदेश दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा

हिमाचल प्रदेश दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा

शिमला, 26 अप्रैल हिमाचल प्रदेश सरकार दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध करेगी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी कोविड-19 मरीजों के लिए जीवन रक्षक गैस की किल्लत का सामना कर रही है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के आग्रह पर कोविड-19 संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी को ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति का प्रबंध करने पर सहमत हो गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है और दिल्ली सरकार को हर संभव मदद देकर उसे प्रसन्नता होगी।

ठाकुर ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी राज्य से ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबंध करने के लिए उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में ठाकुर का उनकी मदद के लिए आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Pradesh will supply oxygen to Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे