लाइव न्यूज़ :

हिमाचल पर आई आफत, जलप्रलय के बीच पीने के पानी की किल्लत, दूध-ब्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाने से मुसीबत बढ़ी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 11, 2023 13:45 IST

लगातार भारी बारिश के बीच शिमला को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी की आपूर्ति कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में 1300 से 1400 बस रूट से निलंबित हैं। कुल्लू में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश से भारी तबाही हुई हैदूध-ब्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैंशिमला को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जगह-जगह तबाही के मंजर देखे जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ राज्य के प्रमुख शहरों में पानी की भीषण किल्लत हो गई है। नदियों के तेज बहाव के कारण पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिसके कारण लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार भारी बारिश के बीच शिमला को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी की आपूर्ति कर रहा है। शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि आपदा के कारण राज्य को बहुत नुकसान हुआ है। चाहे जल योजनाएं हों, सड़कें हों या बांध हों सबको नुकसान हुआ है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला में निजी टैंकर किराये पर लिए गए हैं और नगर निगम के टैंकर भी पानी मुहैया करा रहे हैं।

राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। नुकसान का शुरुआती अनुमान 3000 करोड़ रुपये से 4000 करोड़ रुपये के बीच है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में फंसे लगभग 300 पर्यटकों और निवासियों को निकालने के प्रयास जारी हैं। तीर्थयात्रा के दौरान छह मौतों की सूचना के कारण श्रीखंड महादेव यात्रा को शेष सीज़न के लिए रोकने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल में 6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग गंभरोला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है। पानी की ताकत इतनी है कि घर ताश के पत्ते की तरह गिर रहे हैं और गाड़ियां तिनके की तरह बह रही हैं।

 प्रदेश में 1300 से 1400 बस रूट से निलंबित हैं। कुल्लू में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, कुल्लू में सभी रूट बंद हैं। दूध-ब्रेड की सोलन, शिमला समेत अन्य जगह जाने वाली सभी गाडियां भी परवाणू से वापस चली गई हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़सुखविंदर सिंह सुक्खूएनडीआरएफशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम