लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कहर ने ली छह लोगों की जान, नौ घायल

By भाषा | Updated: August 18, 2019 14:39 IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं के कारण जान और माल की नुकसान हुआ है। बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 6 लोगों की जान चली जाने की खबर है। नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App

हिमाचल प्रदेश में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम छह लोगों की जान चली गई और अन्य नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के पास हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य अब भी मलबे के नीचे फंसा है।

उन्होंने बताया कि अन्य एक घटना में भारी बारिश के कारण रविवार तड़के दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में अन्य छह लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाह आलम के तौर पर हुई है, जो बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था। शिमला के रोहड़ू सब डिवीजन में हटकोटी कैंची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं कुल्लू में एक व्यक्ति सजवार नाले में बह गया। मृतक की पहचान चुन्नी लाल के तौर पर हुई है। लोना ग्राम पंचायत में देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक घर ढहने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति और सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।

इस बीच, पंडोह और नाथपा बांध से पानी छोड़ दिया गया। ब्यास और सतलज नदियों में शनिवार को जल स्तर बहुत अधिक था, जिस कारण यह कदम उठाया गया। अधिकारी ने बताया कि लोगों से नदियों, छोटी नदियों और धाराओं से दूर रहने को कहा गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़शिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर