लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर: बाढ़ में फंसे छह लोगों को बचाया गया, कांगड़ा में सभी शिक्षण संस्थान बंद

By भाषा | Updated: August 17, 2019 14:10 IST

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश के प्रति चेताया था। साथ ही ‘रेड वॉर्निंग’ जारी करते हुए कांगड़ा सहित कई जिलों में शनिवार और रविवार को अत्यधिक तेज बारिश की पूर्वसूचना दी थी।

Open in App

हिमाचल प्रदेश में पालमपुर के पास बाढ़ के कारण फंसे छह लोगों को बचा लिया गया जबकि कांगड़ा तथा चम्बा जिलों में भूस्खलन के बाद कई सड़कें अब भी बंद हैं। कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए। कांगड़ा के उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शनिवार सुबह यह निर्देश जारी किए।

प्रजापति ने कहा, 'जिले में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए आज (शनिवार को) स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहने की घोषणा की जाती है।' 

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी करते हुए राज्य में भारी बारिश के प्रति चेताया था। साथ ही ‘रेड वॉर्निंग’ जारी करते हुए कांगड़ा सहित कई जिलों में शनिवार और रविवार को अत्यधिक तेज बारिश की पूर्वसूचना दी थी।

अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए जिन छह लोगों को निकाला गया है वे जल्द विंध्यवासिनी मंदिर से होते हुए पालमपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पालमपुर सब डिवीजन के आसपास शुक्रवार देर रात से भारी बारिश होने के कारण नेउगल खद और उसकी सहायक नदियों तथा बाकी नदियों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि इससे छह लोग नेउगल खड में ‘ओम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट’ के पास फंस गए। राज्य पुलिस और होम गार्ड जवानों के एक दल ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब