लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: चार जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:15 IST

Open in App

शिमला, 25 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के चार जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है और राज्य आने वाले लोगों के लिए कोरोना संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के रविवार अपराह्न दो बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इन चार जिलों में वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,941 से अधिक मरीज हैं, जो राज्य के कुल 13,577 मामलों का 58 प्रतिशत है।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने शिमला, मंडी और हमीरपुर जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई फैसला नहीं किया है। इन जिलों में 1,000-1,000 से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवेश से पहले कोरोना वायरस निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना भी अनिवार्य कर दिया गया है जो 72 घंटे से पहले नहीं कराई गई हो।

यदि हिमाचल प्रदेश के निवासी राज्य में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच नहीं कराते हैं तो उन्हें 14 दिन तक घर में पृथक-वास में रहना होगा। वे सात दिन घर में पृथक-वास में रहने के बाद जांच करा सकते हैं और यदि वे संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें पृथक-वास में रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

शाम सात बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 32 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 1,363 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 87,501 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू