Himachal Pradesh landslide: किन्नौर में कई वाहन भूस्खलन की चपेट में, 40 से अधिक फंसे, बचाव तेज
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2021 15:02 IST2021-08-11T13:58:22+5:302021-08-11T15:02:14+5:30
Himachal Pradesh landslide: किन्नौर जिले के रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर आज भूस्खलन हुआ एक ट्रक और एक एचआरटीसी बस के मलबे में दब जाने की खबर है।

बस किन्नौर के रिकांग पियो से शिमला जा रही थी।
Himachal Pradesh landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कई वाहन भूस्खलन की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी।
सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी। किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे अभियान में कठिनाई आ रही है।
आईटीबीपी ने कहा कि किन्नौर जिले के रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर आज भूस्खलन हुआ एक ट्रक और एक एचआरटीसी बस के मलबे में दब जाने की खबर है। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें बचाव के लिए रवाना हुई है।
Himachal Pradesh | A landslide occurred on the Reckong Peo-Shimla highway in Kinnaur district today
— ANI (@ANI) August 11, 2021
One truck and one HRTC bus reportedly came under the rubble. Many people reported trapped. Indo-Tibetan Border Police (ITBP) teams rushed for rescue: ITBP pic.twitter.com/GH4iAAsScX
ITBP ने कहा कि 17वीं बटालियन, 19वीं बटालियन और 43वीं बटालियन के आईटीबीपी के जवान किन्नौर में नुगुलसारी के पास रिकांग पियो-शिमला हाईवे पर भूस्खलन स्थल पर पहुंचे है। एक बस और ट्रक सहित 4 वाहनों के मलबे में फंसने की सूचना है।
Himachal Pradesh: ITBP personnel of 17th battalion, 19th battalion & 43rd battalion reach the landslide site on Reckong Peo-Shimla Highway near Nugulsari in Kinnaur
— ANI (@ANI) August 11, 2021
"4 vehicles including a bus and a truck reported trapped in the rubble. Casualties feared," ITBP says pic.twitter.com/ra8FitboYf
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर से किन्नौर में भूस्खलन के बाद के हालात को लेकर बात की. पीएम ने जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर जिले के नुगुलसारी इलाके में एक सड़क पर भूस्खलन के बाद मलबे में 50-60 लोग फंसे हो सकते हैं, मलबे में फंसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों को बचा लिया गया है।
PM Narendra Modi spoke to Himachal Pradesh CM Jairam Thakur regarding the situation in the wake of the landslide in Kinnaur. PM assured all possible support in the ongoing rescue operations: Prime Minister's Office (PMO) pic.twitter.com/UjBt6riIqa
— ANI (@ANI) August 11, 2021
बस किन्नौर के रिकांग पियो से शिमला जा रही थी। एसपी साजू राम राणा ने कहा कि हमें एनएच पर भाभा नगर पुलिस स्टेशन के तहत भूस्खलन की सूचना मिली है। हम मौके पर पहुंच रहे हैं। आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड और बचाव दल को तैनात किया गया है। हम पहुंचने के बाद अधिक जानकारी देंगे।
किन्नौर के उपायुक्त ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय बचाव दल को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। सादिक ने यह भी कहा कि गोलीबारी के पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान चलाने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
A landslide reported on Reckong Peo- Shimla Highway in #Kinnaur District in Himachal Pradesh today at around 12.45 Hrs. One truck, a HRTC Bus and few vehicles reported came under the rubble. Many people reported trapped. ITBP teams rushed for rescue. More details awaited. pic.twitter.com/ThLYsL2cZK
— ITBP (@ITBP_official) August 11, 2021
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचआरटीसी की एक बस समेत कई वाहन मलबे में दबे हुए हैं। बस के चालक और सह चालक घायल हो गए। स्थानीय बचावकर्मी उनसे फोन पर संपर्क में हैं। मौके पर बड़े-बड़े बोल्डर बचाव कार्य को मुश्किल बना रहे हैं।
किन्नौर भूस्खलन घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार की टक्कर हो सकती है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा में है।