लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: मणिमहेश के चार तीर्थयात्री मृत मिले

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:07 IST

Open in App

शिमला, 15 सितंबर हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मणिमहेश के चार तीर्थयात्री मृत मिले हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि तीन मृतकों की पहचान चम्बा के मोहल्ला माई का बाग निवासी अमन कुमार, गुजरात की हिमांगी, पंजाब के लुधियाना निवासी विनोद के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

मोख्ता ने बताया कि मणिमहेश झील के कुगाती कैलाश परिक्रमा मार्ग पर कमल कुंड के निकट ये तीर्थयात्री मृत मिले। भरमौर के एसडीएम ने बताया कि चार और सात सदस्यों वाले तीर्थ यात्रियों के दो समूह मणिमहेश झील की परिक्रमा के लिए गए थे। चार सदस्यों वाले पहले समूह के तीर्थयात्री कमल कुंड में मृत पाए गए और उनके शव को तलाश एवं बचाव दल ने बरामद किया। उनकी मौत की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि दूसरे समूह का पता ढांचो में मिला और वे सभी सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो