लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में 30 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

By भाषा | Updated: May 25, 2020 17:33 IST

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 214 मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 5 लोगों की मौत हुई है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से ही लागू है. भारत में 31 मई 2020 तक लॉकडाउन जारी रहेगाभारत में कोरोना वायरस के 1.38 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 4000 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

देश में लागू लॉकडाउन के मौजूदा चरण के 31 मई को पूरा होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सोलन जिलों में एक महीने तक कोविड-19 कर्फ्यू जारी रहेगा। हमीरपुर और सोलन के जिलाधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में 30 जून तक कोविड-19 कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश जारी किए। दोनों जिलों में कर्फ्यू और लॉकडाउन में हर रोज कई घंटे की ढील रहती है।

कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाएं खुली रहती हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से एक चौथाई मामले हमीरपुर जिले में हैं। राज्य में घातक विषाणु संक्रमण के अब तक कुल 214 मामले सामने आए हैं जिनमें से हमीरपुर में सर्वाधिक 63 और सोलन में 21 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लौटने के बाद हमीरपुर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई। राज्य में इस समय कोरोना वायरस के 142 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 57 हमीरपुर में हैं। जिलाधिकारी हरिकेश मीणा ने कहा कि पिछले 30 दिन में देश के विभिन्न रेड जोन से 10 हजार से अधिक लोग हमीरपुर लौटे हैं।

कोविड-19 के छह नए मामलों में से, चार लोग मुम्बई और दो अहमदाबाद से लौटे थे। इनमें से तीन शिमला, दो कांगड़ा और एक हमीरपुर में सामने आया। शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि ये तीन लोग 18 मई को विशेष ट्रेन से मुम्बई से लौटे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसहिमाचल प्रदेशहमीरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट