लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भाजपा, कांग्रेस और AAP के कितने आपराधिक केस वाले उम्मीदवार हैं मैदान में, देखिए पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2022 10:33 IST

हिमाचल प्रदेश चुनाव-2022 के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। 12 नवंबर को मतदान है। इस बार विभिन्न पार्टियों से 412 उम्मीदवार इन चुनाव में मैदान में हैं। इनमें से 94 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है मतदान, 68 सीटों वाले विधानसभा के लिए चुनाव।इस बार 68 सीटों पर विभिन्न पार्टियों के 412 उम्मीदवार मैदान में हैं।412 उम्मीदवारों में से 94 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें भी 50 के खिलाफ गंभीर मामले।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत 12 नवंबर को राज्य में मतदान है। नियमों के अनुसार चुनाव प्रचार 10 नवंबर की शाम थम चुका है। अब राज्य के लोग यह तय करेंगे कि अगले पांच साल किस पार्टी की सरकार को वे सत्ता में लाना चाहते हैं। इस बार 68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान कल है और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में आइए, एक नजर डालते हैं कि इन चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में से कितने दागी हैं या उन पर आपराधिक मामले आदि दर्ज हैं।

हिमाचल चुनाव: 94 उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार मैदान में उतरे 412 उम्मीदवारों में से 94 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें भी 50 के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी, दंगा भड़काने आदि जैसे गंभीर मामलों के आरोप हैं। चुनाव में उतरी पार्टियों ने कितने दागदार उम्मीदवारों को टिकट दिया है, एक नजर इस पर डालते हैं-

सीपीआई (एम): आंकड़े बताते हैं कि इस पार्टी के 11 उम्मीदवारों में से सात की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उनमें से पांच गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। 

कांग्रेस: ​​पार्टी के 68 उम्मीदवारों में से 36 ने बताया है कि वे आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं और उनमें से 17 गंभीर अपराधों की श्रेणी में आते हैं।

भाजपा: इस पार्टी के 68 उम्मीदवारों में से 12 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से छह गंभीर अपराधों की श्रेणी में हैं। 

आप: बात आम आदमी पार्टी की करें तो इसके 67 उम्मीदवारों में से 12 की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इनमें से छह गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। 

बसपा: इस पार्टी के 53 उम्मीदवारों में से दो की आपराधिक पृष्ठभूमि है। इन दो में से एक के खिलाफ गंभीर अपराध का मामला दर्ज है।

उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों में से पांच महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों का सामना कर रहे हैं। दो हत्या के मामलों का सामना कर रहे हैं और चार हत्या के प्रयास के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

हिमाचल चुनाव 2022: इन उम्मीदवारों के खिलाफ सबसे अधिक केस

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों में से सीपीआई (एम) के राकेश सिंघा और कुलदीप सिंह तंवर के खिलाफ सबसे ज्यादा क्रमशः 30 और 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 'आप' के मनीष कुमार ठाकुर पर 19 आपराधिक मामले और भाजपा के लोकेंद्र कुमार पर 11 मामले चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर कुल 11-11 मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसआम आदमी पार्टीबीएसपीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील