लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: सीएम जयराम ठाकुर ने किया 125 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान, AAP ने बताया केजरीवाल मॉडल की कॉपी

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2022 18:02 IST

शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 75वें हिमाचल दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, राज्य के लोगों के लिए 125 यूनिट तक बिजली बिल नि:शुल्क रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश की महिलाओं को होगी बस के किराए में 50 फीसदी की छूटसिसौदिया ने कहा- केजरीवाल मॉडल की झूठी नकल उतार रहे हैं सीएम ठाकुर

शिमला: हिमाचल प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों के लिए मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। सीएम ने राज्यवासियों के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने सीएम ठाकुर की योजना को केजरीवाल मॉडल की कॉपी बताया है। 

शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश के 75वें हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, राज्य के लोगों के लिए 125 यूनिट तक बिजली बिल नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने कहा, इससे 11.5 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानी के बिलों के भुगतान से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा, महिलाओं को अब बस टिकट के लिए केवल 50 प्रतिशत किराया देना होगा।

वहीं जयराम ठाकुर के ऐलान के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने इसे केजरीवाल मॉडल की कॉपी बताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के द्वारा केजरीवाल मॉडल कॉपी करने की कोशिश जा रही है।

सिसौदिया ने ट्विटर पर लिखा, हिमाचल के सीएम ने कहा है कि वो 150 यूनिट बिजली, पानी, और महिलाओं का बस ट्रैवल फ्री करेंगे। बीजेपी देशभर में बिजली महँगी कर रही है। आप का इतना ख़ौफ़ है कि चुनाव के लिए वो केजरीवाल मॉडल की झूठी नकल उतार रहे हैं। हिमाचल के लोग इस दिखावे में नही फसेंगे। इस बार वो AAP को चुनेंगे।

 

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेशAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप